पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को एजुकेट कर रहे युवा

बच्चों को एजुकेट कर रहे युवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
शहर में ऐसे सोशल ग्रुप्स और युवा हैं जो शिक्षा वंचित बच्चों को एजुकेट कर रहे हैं। प्रो. कल्पना अग्रवाल इंदौर के स्लम एरिया में जाकर जरूरतमंद बच्चों को एजुकेट कर रही हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर वे नए स्लम एरिया को तलाश कर वहां के बच्चों को एजुकेट करेंगी। संस्था लक्ष्य साध्य महिला एवं बाल विकास के नीतेश रावल ने बताया कि ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं उनके लिए स्पेशल क्लासरूम बनाया है। इसमें उनके लिए कुछ फैसेलिटी जैसे टीवी और बुक्स रखी गई हैं। बच्चों को कार्टून के माध्यम से एजुकेट कर रहे है।
नींव के जरिए डाली जा रही नींव
नींव एक ऐसी संस्था है जिसे एक युवा पंखुरी किरणप्रकाश ने 2008 में अकेले शुरू किया था। वे शहर में कंस्ट्रक्शन साइट्स की सीढिय़ों पर मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने लगी। इसके बाद पंखुरी ने कुछ लोगों को जोड़कर मंदिरों और आसपास भटकते बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। उनकी यह मेहनत रंग लाई आज वे लगभग 250 बच्चों एक छत के नीचे पढ़ा रही हैं। पंखुरी कहती हैं कुछ बच्चों को गवर्नमेंट स्कूलों और कुछ को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन भी दिलाया जा रहा है।