- Hindi News
- हाई वोल्टेज से कई घरों में टीवी, पंखे जले
हाई वोल्टेज से कई घरों में टीवी, पंखे जले
इंदौर. एयरपोर्ट रोड स्थित अंबिकापुरी एक्सटेंशन में शनिवार दोपहर हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। रहवासी गिरीश दुसाने, किशनलाल सेन, दिनेश वर्मा, अजयकुमार आर्य, पवन मित्तल और सूरजसिंह पंवार के यहां भी नुकसान हुआ। रहवासियों ने बताया बिजली कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।