- Hindi News
- शहर की प्रीति इंटेल साइंस टैलेंट सर्च कॉम्पीटिशन में फाइनलिस्ट बनी
शहर की प्रीति इंटेल साइंस टैलेंट सर्च कॉम्पीटिशन में फाइनलिस्ट बनी
सिटी रिपोर्टर इंदौर
इंटेल साइंस टैलेंट सर्च कॉम्पीटिशन ((अमेरिका)) में शहर की प्रीति काकानी को फाइनलिस्ट चुना गया है। वे न्यूयॉर्क में हाई स्कूल की स्टूडेंट हैं। इंडियन ओरिजिन से इस कॉम्पीटिशन में 8 फाइनलिस्ट हैं जिसमें से प्रीति एक हैं। उनके पैरेंट्स डॉ. सोनाली और डॉ. राजेश काकानी हैं। श्री एवं श्रीमती काकानी एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के स्टूडेंट्स रहे हैं। विश्व से 40 फाइनलिस्ट चुने गए हैं। प्रीति वॉशिंगटन डीसी में अपनी रिसर्च प्रेजेंट करेंगी। इसके साथ ही 40 फाइनलिस्ट और उनके टीचर्स को व्हाइट हाउस जाने का मौका भी मिलेगा जहां वे प्रेसीडेंट से मुलाकात कर सकेंगे। कॉम्पीटिशन के लिए स्टूडेंट्स का सलेक्शन उनकी साइंटिफिक रिसर्च पर किया गया। प्रीति ने येल यूनिवर्सिटी में दो साल तक डॉ. माइकल क्रायर के गाइडेंस में रिसर्च की। रिसर्च का टाइटल ‘डिफरेंशियल जीन एक्सप्रेशन डिपेंडेंट ऑन न्यूरल एक्टिविटी इन डेवलपिंग माउस विजुअल एंड सोमेटोसेंसरी सिस्टम्स’ था।
ष्टढ्ढञ्जङ्घ ्रष्ट॥ढ्ढश्वङ्कश्वक्र