- Hindi News
- ४ जी सर्विस के लिए 350 किमी लाइन की अनुमति
४-जी सर्विस के लिए 350 किमी लाइन की अनुमति
इंदौर। नगर निगम अफसरों ने रिलायंस को शहर में 4-जी सर्विस के लिए 350 किमी लाइन डालने की अनुमति दे दी। कंपनी ने कुल 400 किमी की अनुमति मांगी थी। आवास पर्यावरण एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश के बाद निगम ने काम में तेजी ला दी है। निगमायुक्त राकेश सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनकार्य विभाग के सिटी इंजीनियर अशोक राठौर के मुताबिक शेष लाइन के लिए भी जल्द अनुमति दे देंगे। कंपनी ट्रैंचलेस पद्धति से लाइन डालेगी जबकि कुछ जगह इस काम के लिए खुदाई करना पड़ेगी।