- Hindi News
- सिंहासा में इन्फोबींस के कैंपस से मिलेगा चार हजार को रोजगार
सिंहासा में इन्फोबींस के कैंपस से मिलेगा चार हजार को रोजगार
इंदौर. आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोबींस सिंहासा में कैंपस स्थापित करेगी। 10 एकड़ जमीन में 125 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इससे एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष और तीन हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
यह बात कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ सेठी ने शनिवार को क्रिस्टल आईटी पार्क में कंपनी के दूसरे कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। इस मौके पर मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अफसरों ने इन्फोबीन्स के अलावा ओसवाल डेटा प्रोसेसर्स को भी ब्रांच खोलने के लिए तीन एकड़ जमीन के हस्तांतरण संबंधी कागज सौंपे। अधिकारियों ने बताया कि सिंहासा में कुल सात आईटी कंपनियों ने प्लांट स्थापित करने की रुचि जाहिर की है। आधारभूत संरचना का काम हाउसिंग बोर्ड कर रहा है। अन्य कंपनियां डीएसएम इन्फोकॉम, सिल्फ टेक्नोलॉजीस, न्यूटेक फ्यूजन, पेंटा सॉफ्ट और कोला वेरा हैं। कार्यालय के उद्घाटन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा जो लोग आईटी कंपनियों में काम करने के लिए इंदौर से बाहर चले गए हैं, उन्हें वापस लाएंगे।