पेड़ से टकराई आयशर, चार घायल
भास्कर संवाददाता. बरखेड़ासोमा
नेशनल हाईवे 59 ए इंदौर-बैतूल मार्ग पर शनिवार करीब दोपहर 3 बजे इंदौर की ओर से आ रही आशसर ((एमपी 09 जीई 7958)) पेड़ से जा टकराई जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट की बोरियों से भरी आयशर चालक का बारीनाका पुलिस चेक पोस्ट और करनावद फाटा के बीच संतुलन बिगड़ा और रोड किनारे सागवान के पेड़ से वाहन जा टकराया। दुर्घटना में चालक सहित तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। इस दौरान आयशर के अंदर एक व्यक्ति फंस गया, जिसे जेसीबी व ग्रामीणों की सहायता से आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकला जा सका। चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए इंदौर भेजा गया। दुर्घटना के बाद रोड के दोनों ओर वाहनों लंबी कतार लग गई।