पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले गणतंत्र तकसुपर कॉरिडोर, आईटी सहितकई प्रोजेक्ट होंगे पूरे

अगले गणतंत्र तकसुपर कॉरिडोर, आईटी सहितकई प्रोजेक्ट होंगे पूरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
नगर निगम और मप्र पर्यटन विकास निगम शहर में ही 24 करोड़ रुपए खर्च कर इंदौर के पर्यटन स्थलों को विकसित करेंगे। सालभर में ही आपको शहर और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कई नई सुविधाएं मिलने लगेंगी। यशवंतसागर के दूसरी ओर लक्ष्मण झूले की तर्ज पर हैंगिंग ब्रिज बनेगा तो रीजनल पार्क में क्रुज चलता मिलेगा।
महापौर कृष्णमुरारी मोघे के मुताबिक पर्यटन विकास निगम के साथ निगम यह काम कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और फरवरी के पहले सप्ताह में हम काम भी शुरू कर देंगे। इनमें यशवंतसागर, सिरपुर, बिलावली, पितृ पर्वत सहित अन्य स्थल शामिल हैं। इसके साथ ही पर्यटन निगम शहर के पास स्थित कालाकुंड, पातालपानी, संजय जलाशय सहित अन्य स्थानों को भी विकसित करेगा। महापौर ने दावा किया कि यह सभी काम हम इसी परिषद के आखिरी साल में पूरा करने की कोशिश करेंगे।