रामानंद नगर में लगी बाल चौपाल
इंदौर. रामानंद नगर में महिला एवं बाल विकास विभाग की शहरी परियोजना क्रमांक-2 के लाबरिया भेरू सेक्टर में बाल-चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को समानता के अधिकार विषय पर जानकारियां दी गईं। बेटियों की माताओं को भी बुलवाया गया। उनकी समस्याओं पर बात हुई। संचालन पर्यवेक्षक जगमीत जैन ने किया। विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे।