पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ में 10 दिन बाद लगी नंबर प्लेट, जमा हुआ शुल्क

आरटीओ में 10 दिन बाद लगी नंबर प्लेट, जमा हुआ शुल्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. इंदौर
विजय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में 10 दिनों से बंद पड़ा दो पहिया वाहनों में नंबर प्लेट लगाने और इसका शुल्क जमा करने का काम शनिवार से फिर शुरू हुआ। बड़ी संख्या में वाहन मालिक यहां पहुंचे और अपनी गाडिय़ों में नंबर प्लेट लगवाई। कई ने नंबर प्लेट का शुल्क जमा किया। शुल्क जमा करने के लिए लगी लंबी कतार के कारण अव्यवस्था भी हुई, जिससे लोग परेशान हुए।
उल्लेखनीय है कि हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली उत्सव लिंक कंपनी के स्थानीय ऑफिस में दोपहिया वाहनों की पीछे की नंबर प्लेट का स्टॉक खत्म हो गया था। इस कारण 15 जनवरी से दोपहिया वाहनों में नंबर
प्लेट लगाने का काम बंद कर दिया गया था। इनका शुल्क भी जमा नहीं किया जा रहा था। इसके कारण रोजाना सैकड़ों लोग परेशान हो रहे थे।