- Hindi News
- जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
इंदौर.कलेक्टर ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीके तिवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए। तिवारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए चयनित युवाओं को प्रशिक्षण देने में लापरवाही की थी। शनिवार को बैंकर्स की बैठक के दौरान पता चला कि बैंक युवाओं को इसलिए ऋण नहीं दे रहे, क्योंकि केंद्र ने उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया है। बैंकों ने 1174 प्रकरण मंजूर किए, लेकिन केवल 500 को ही केंद्र ने प्रशिक्षण दिया। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से कहा यदि ऋण वितरण करने में लापरवाही हो तो बैंक मैनेजर पर कार्रवाई के लिए तत्काल लिखा जाए।