10 दिन बाद लगी नंबर प्लेटें
इंदौर.विजय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में दो पहिया वाहनों में नंबर प्लेट लगाने और इसका शुल्क जमा करने का 10 दिनों से बंद पड़ा काम शनिवार से फिर शुरू हुआ। बड़ी संख्या में वाहन मालिक यहां पहुंचे और अपनी गाडिय़ों में नंबर प्लेट लगवाई वहीं कुछ ने नंबर प्लेट का शुल्क जमा किया। इस दौरान शुल्क जमा करने के लिए लगी लंबी कतार के कारण अव्यवस्था भी हुई। उल्लेखनीय है हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली उत्सव लिंक कंपनी के स्थानीय ऑफिस में नंबर प्लेट का स्टाक खत्म हो गया था। इस कारण 15 जनवरी से दो पहिया वाहनों में नंबर प्लेट लगने का काम बंद कर दिया गया था।