पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला एसआई को धमकाने के आरोप में रीडर पर केस

महिला एसआई को धमकाने के आरोप में रीडर पर केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. महिला एसआई को परेशान करने और धमकी देने के मामले में एसपी ओपी त्रिपाठी के रीडर आलोक तिवारी पर शनिवार को तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
टीआई मनोज रत्नाकर ने बताया आलोक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354 डी, आईटी एक्ट की धारा 66 और जान से मारने की धमकी की धारा 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। महिला एसआई ने पिछले दिनों आलोक पर आरोप लगाए थे। इसकी पड़ताल यौन उत्पीडऩ की जांच के लिए गठित कमेटी ने की थी। इसमें पता चला कि एसआई और आलोक डेढ़ महीने से संपर्क में थे। दोनों एक-दूसरे को मैसेज करते थे। एसएमएस बहुत ही निजी स्तर के थे। अचानक उनमें किसी बात पर विवाद हुआ। महिला एसआई मांगलिया में थीं, तब आलोक ने उन्हें कॉल कर धमकाया कि वहीं आकर गोली मार दूंगा। शिकायत के बाद आलोक को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया।