पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढे में फंसकर लोडिंग रिक्शा बाइक सवार पर गिरा, पैर टूटा

गड्ढे में फंसकर लोडिंग रिक्शा बाइक सवार पर गिरा, पैर टूटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. इंदौर
जिला अस्पताल के सामने शनिवार दोपहर एक लोडिंग रिक्शा गड्ढे में फंस गया। पास से एक व्यवसायी बाइक से गुजरा तभी रिक्शा उस पर पलट गया। इससे व्यवसायी का पैर टूट गया। लोगों ने रिक्शे को सीधा कर व्यवसायी को बमुश्किल निकाला।
घटना दोपहर तीन बजे धार रोड पर हुई। घनश्याम वैष्णव ने बताया उनका दोस्त किशन पिता गिरधारीलाल गुर्जर ((45)) निवासी हम्माल कॉलोनी केटरिंग व्यवसायी है। वह बाइक से काम के सिलसिले में जिला अस्पताल के सामने से जा रहे थे। उनके साथ ही लोडिंग रिक्शा चल रहा था। गड्ढ़ा आने पर चालक लोडिंग रिक्शा को संभाल नहीं पाया और वह गड्ढ़े में फंसकर पलट गया। साथ चल रहे किशन उसकी चपेट में आ गए। उनका पैर लोडिंग के नीचे फंस गया। 20-25 लोगों ने बमुश्किल किशन को निकाला। एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।