क्च सिटी स्पोट्र्स क्च
भूपेंद्र ने दिलाई मप्र को बढ़त
खेसं. इंदौर. मुंबई में खेले जा रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के फाइनल मुकाबले में भूपेंद्रसिंह भदौरिया ((60)) के अर्धशतक की बदौलत मध्यप्रदेश ने पंजाब पर 48 रनों की बढ़त हासिल की। पंजाब की पहली पारी 262 रन के जवाब में मध्यप्रदेश की पहली पारी तीसरे दिन 310 रनों पर खत्म हुई। स्टम्प्स तक पंजाब ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 157 रन बनाए।
संक्षिप्त स्कोर : पंजाब पहली पारी- 262 रन व दूसरी पारी 33 ओवर में 4/157 रन ((प्रभ सिमरन सिंह 46, अभिषेक शर्मा 65*, मयंक मारकंडे 17* रन, टीपी चौहान और सागर चौहान 1-1 विकेट))। मध्यप्रदेश पहली पारी- 137 ओवर में 310 रन ((निखिल मिश्रा 41, सिद्धार्थ पाटीदार 22, यश दुबे 72, टीपी चौहान 38, राहुल बाथम 32, भूपेंद्रसिंह 60 रन, रेशम शर्मा, मयंक मारकंडे 2-2 विकेट))।
कपिश को कैरम खिताब
इंदौर. इस्पोरा द्वारा आयोजित वार्षिक खेल स्पर्धाओं में कपिश दुबे ने विकास मिश्रा को हराकर कैरम खिताब जीता। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मैचों में कपिश ने राहुल शेलगांवकर को तथा विकास मिश्रा ने प्रकाश कजोडिय़ा को हराया।
एडवांस्ड, एमरल्ड सेमीफाइनल में
इंदौर. डीपीएस में खेली जा रही आईएमजी रिलायंस लीग बास्केटबॉल स्पर्धा में डीपीएस इंदौर, सत्यसांई, एडवांस्ड एकेडमी, एमरल्ड हाइट्स की टीमों ने बालिका तथा एडवांस्ड एकेडमी, एमरल्ड हाइट्स, अग्रवाल पब्लिक व भवंस प्रामिनेंट की टीमों ने बालकों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
परिणाम : बालिका क्वार्टर फाइनल- डीपीएस विवि ब्राइट स्कूल 26-17, एमरल्ड विवि भवंस 24-10, एडवांस्ड एकेडमी विवि अग्रवाल पब्लिक 25-12, सत्यसांई विवि विद्या भवंस 36-20। बालक क्वार्टर फाइनल- एमरल्ड विवि एनडीपीएस 31-16, एडवांस्ड विवि जगदाले स्कूल 23-18, अग्रवाल पब्लिक विवि गुजराती समाज 30-25, डीपीएस विवि भवंस 46-32।
एनबी किंग्स इलेवन विजयी
इंदौर. संस्था दिव्य सार्थक और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा दृष्टि बाधितों के लिए आयोजित क्रिकेट मैच में एनबी किंग्स इलेवन ने रेस्ट ऑफ इंदौर को 15 रनों से पराजित किया। मैच से पहले इंविप्रा अध्यक्ष शंकर ललवानी, प्रवीण खारीवाल ने परिचय प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण रतनलाल गुप्ता के आतिथ्य में संपन्न हुआ। मैच के बाद घोषित पंद्रह सदस्यीय मध्यप्रदेश टीम राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए मुंबई रवाना हो गई।