- Hindi News
- निगम कमिश्नर बोले फाइलें भी नहीं देखते विभाग प्रमुख
निगम कमिश्नर बोले- फाइलें भी नहीं देखते विभाग प्रमुख
इंदौर - नगर निगम में कनिष्ठ अफसरों और विभाग प्रमुखों के रवैये से निगमायुक्त राकेशसिंह भी परेशान हैं। हाल में जो आदेश उन्होंने निकाला उसमें इस बात का खुलासा हुआ। कमिश्नर ने सभी विभाग प्रमुखों और निगम उपायुक्त, अपर आयुक्त, सिटी इंजीनियरों को लिखा कि विभागीय कार्यों की स्वीकृति के लिए फाइल या केस का विस्तृत अवलोकन नहीं किया जाता। सिर्फ आदेशार्थ या अनुमोदनार्थ लिखा जाता। इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए थे लेकिन सुधार नहीं हुआ। जिन अधिकारियों की ओर से फाइलें भेजी जाती हैं, उन सभी का उत्तरदायित्व है कि वे फाइलों को ध्यान से देखकर अपना अभिमत स्पष्ट लिखें। यदि ऐसा नहीं होता है तो फाइल/नस्ती नहीं ली जाएगी।