- Hindi News
- भगवान परशुराम की मूर्ति हटाने के लिए सभी विभागों से मांगी एनओसी
भगवान परशुराम की मूर्ति हटाने के लिए सभी विभागों से मांगी एनओसी
इंदौर - मरीमाता चौराहे पर स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति हटाने की कवायद फिर तेज हो गई है। मूर्ति को चौराहे से शिफ्ट कर पेट्रोल पंप के पास जिला उद्योग केंद्र की जमीन पर स्थापित किया जाना है। नई जगह पर मूर्ति को स्थापित करने के लिए सभी विभागों से कलेक्टर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र ((एनओसी)) मांगा है। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला उद्योग केंद्र मूर्ति को स्थापित करने के लिए एनओसी जारी करेगा। भाजपा नेता विष्णु शुक्ला इसके लिए प्रशासन को मंजूरी दे चुके हैं।