नर्सों की हड़ताल आज से
इंदौर - वेतनवृद्धि की मांग को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों की नर्सेंे 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। देर रात हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया कि वेतनवृद्धि की फाइल वित्त विभाग के पास है। इसे लेकर डीन ने नर्सों को हड़ताल पर जाने से मना किया था, लेकिन वे नहीं मानी।