बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
भास्कर संवाददाता - इंदौर
बाइक से सोमवार को इंदौर लौट रहे दो भाई डकाच्या के पास गड्ढे में गिर पड़े। छोटे भाई को सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक ३२ वर्षीय नरेश पिता नंदलाल चौधरी निवासी संविद नगर एसी सुधारने का काम करते थे। वे सुबह १०.३० बजे बड़े भाई अश्विनी के साथ पेमेंट लेने देवास जा रहे थे। रास्ते में तबीयत खराब हुई तो वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डकाच्या के पास गड्ढे में बाइक फिसलने से गिर पड़े। नरेश के सिर में चोट आई थी। एमवाय में पीएम किया गया।