पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी 2012 : संदिग्ध छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कॉलेज प्रशासन ने संचालक को लिखी चिट्ठी

पीएमटी 2012 : संदिग्ध छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कॉलेज प्रशासन ने संचालक को लिखी चिट्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पीएमटी-२०12 के संदिग्ध छात्रों की सूची तो एमजीएम मेडिकल कॉलेज को भेज दी थी, लेकिन कार्रवाई के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की। इन छात्रों की पहचान होने के बाद अब कॉलेज प्रशासन ने विभाग के संचालक को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है।
एसटीएफ ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को 701 संदिग्ध छात्रों की सूची सौंपी थी। इनमें 26 छात्रों ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। इन छात्रों की पहचान कर नाम भोपाल भिजवा दिए गए थे। भोपाल से मिले आदेश में संदिग्धों की पहचान करने के लिए कहा गया था, लेकिन फिर भी कॉलेज प्रशासन ने आगे की कार्रवाई के लिए संचालक को पत्र लिखा है।