- Hindi News
- ऑर्गन डोनेशन वेबसाइट वसंत पंचमी पर होगी लांच, समिति गठित
ऑर्गन डोनेशन वेबसाइट वसंत पंचमी पर होगी लांच, समिति गठित
इंदौर - अंगदान को बढ़ावा देने के लिए तैयार प्रदेश की पहली ऑर्गन डोनेशन वेबसाइट अब वसंत पंचमी को लांच की जाएगी। पहले यह काम २६ जनवरी को होना था। वेबसाइट के लिए संभागायुक्त की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति भी बनाई गई है। इसके लिए सोमवार को कुछ सदस्यों की बैठक हुई। इसमें टेस्टिंग, अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि समिति सदस्यों के नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। फेसबुक, ट्विटर, एसएमएस, मोबाइल एप्लीकेशन आदि की मदद लेने पर जोर दिया गया।