पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 10.15 बजे तक एक भी विमान नहीं उतरा

सुबह 10.15 बजे तक एक भी विमान नहीं उतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - इंदौर
सोमवार सुबह शहर में घने कोहरे के कारण सवा 10 बजे तक एक भी विमान नहीं उतरा। सभी विमानों को अन्य एयरपोर्ट पर रोके रखा, इस कारण सभी उड़ानें लेट हुर्ईं। एयर इंडिया का एक विमान आया था लेकिन उसे उतरने की अनुमति नहीं दी। उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। इस कारण यात्री परेशान होते रहे।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार सुबह 7 बजे दृश्यता ((विजिबिलिटी)) 100 मीटर रह गई जो 9 बजे तक ऐसी ही रही। फिर 9.30 बजे बढ़कर 300 मीटर हुर्ई। 10.15 बजे दृश्यता 800 मीटर हुई तब विमान उतारे गए। विमानतल प्रबंधन के अनुसार एयर इंडिया का विमान सुबह 7.15 बजे मुंबई से आकर 7.50 बजे दिल्ली जाता है। इसे उतरने नहीं दिया और अहमदाबाद भेज दिया। मौसम साफ होने पर यह विमान तीन घंटा लेट 10.17 बजे आया। कोहरे के कारण अन्य एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स इंदौर आने से पहले ही अन्य एयरपोर्ट पर रोक दी थीं। जेट एयरवेज का सुबह 7.50 बजे मुंबई से आने वाला विमान 10.15 बजे आया। वहीं दिल्ली से सुबह 7.55 बजे आने वाला विमान 10.30 पर आया। जेट का ही अहमदाबाद से 8.05 बजे इंदौर आकर 8.35 बजे पुणे जाने वाला विमान 11.05 पर आया।




जेट ने रि-शेड्यूल की मंगलवार की उड़ानें

जेट एयरवेज ने मंगलवार सुबह की दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानों को रिशेड्यूल किया। ये उड़ानें सुबह 9 बजे आकर 9.30 बजे जाएंगी।



रिंग रोड पर सोमवार सुबह 8.45 बजे था घना कोहरा।

ऐसी रही दृश्यता

समय दृश्यता

4.30 2000

5.30 1500

6.30 1200

7.30 100

8.30 100

समय दृश्यता

9.30 300

10.00 600

10.30 800

11.30 3000

((दृश्यता मीटर में))