पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्याख्यानमाला आज से

व्याख्यानमाला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर महाराष्ट्र साहित्य सभा के 56वें शारदोत्सव की व्याख्यानमाला 28 जनवरी से शुरू होगी। मंगलवार को सांईनाथ कॉलोनी व सांईनाथ कॉर्पोरेशन हाउसिंग सोसायटी और राममंदिर के सहयोग से स्व. कमलाकर प्रधान की स्मृति में व्याख्यानमाला रहेगी। सांईनाथ कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशुमंदिर सभागृह में मुंबई से ख्यात साहित्यकार प्रसाद कुलकर्णी ‘आनंद यात्रा’ विषय पर विचार रखेंगे। समय शाम 6.30 बजे रहेगा।
29 जनवरी को समर्थ मठ संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पंतवैद्य कॉलोनी स्थित सभागृह में मुंबई से प्रसाद कुलकर्णी ‘यशाचं गुपीत काय’ विषय पर बोलेंगे। 30 जनवरी को लोकमान्य नगर स्थित सभागृह में पुणे से अरविंद दीक्षित ‘भाषेचे राजकारण’ विषय पर अपनी बात रखेंगे। समय शाम 7 बजे होगा।