- Hindi News
- गड्ढे में फिसलने से बाइक गिरी, युवक की मौत
गड्ढे में फिसलने से बाइक गिरी, युवक की मौत
भास्कर संवाददाता - इंदौर
बाइक से सोमवार को इंदौर लौट रहे दो भाई डकाच्या के पास गड्ढे में बाइक फिसलने से गिर पड़े। इससे छोटे भाई को सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एमवाय चौकी पुलिस के मुताबिक हादसे में नरेश पिता नंदलाल चौधरी ((32)) निवासी संविद नगर मौत हो गई। भाई दीपक ने बताया नरेश एसी सुधारने का काम करते थे। सुबह 10.30 बजे वे बड़े भाई अश्विनी के साथ बाइक से देवास में पेमेंट लेने गए थे। रास्ते में लौटते वक्त डकाच्या मेन रोड पर गड्ढे में बाइक फिसल जाने से दोनों गिर पड़े। गाड़ी अश्विनी चला रहे थे। नरेश के सिर में चोट लगने से वह अचेत हालत में पड़े थे। भाई नरेश निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने एमवायएच भेज दिया। एमवाय में डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। नरेश के घर में पत्नी व दो बच्चे हैं।