पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैटू मेहंदी बनवाई, मटकी रेस में दौड़े

टैटू-मेहंदी बनवाई, मटकी रेस में दौड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर वहां पूरा गांव बसाया गया, लोग भी ग्रामीण परिधानों में आए और उनका स्वागत भी ठेठ ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप किया गया। जैन सोशल ग्रुप नवकार ने एक रिसोर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में एक ओर जहां नट और कठपुतली का आनंद लिया जा रहा था तो दूसरी तरफ मदारी के खेल ध्यान खींच रहे थे। महिलाएं टैटू और मेहंदी से हाथ सजा रही थीं तो बच्चे झूले-चकरी का आनंद ले रहे थे। इस मौके पर पतंगबाजी, सितोलिया, नीबू रेस जैसे खेले गए। पुरुषों ने मटकी रेस में भाग लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर अध्यक्ष अजित ललवानी ने झंडावंदन किया।