- Hindi News
- वायरलेस नेटवर्क पर टेक्निकल रिसर्च जरूरी
वायरलेस नेटवर्क पर टेक्निकल रिसर्च जरूरी
इंदौर इंदौर इंडिया में ब्रॉडबैंड व वायरलेस नेटवर्क में टेक्निकल रिसर्च करना और चैलेंजेस को समझना जरूरी है। इंडिया में लगभग 900 मिलियन मोबाइल और 15 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं। यह बताया आईआईटी मुंबई से आए प्रो. अभय करंदीकर ने। वे सोमवार को एसजीएसआईटीएस कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा पांच दिवसीय टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत शुरू हुए शॉर्ट टर्म कोर्स में बोल रहे थे। सब्जेक्ट ‘फंडामेंटल्स एंड एप्लीकेशंस ऑफ वायरलेस कम्युनिकेशंस’ था। उन्होंने कहा कि रूरल एरिया में इंटरनेट और मोबाइल पहुंचाने के लिए वायरलैस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा। पीआरओ प्रो. एमपीएस चावला ने बताया कि 28 जनवरी को आईआईटी इंदौर के प्रो. आर.बी. चौधरी का लेक्चर रहेगा।
स्॥ह्रक्रञ्जञ्जश्वक्रद्व
ष्टह्रक्रस्श्व