तिरंगे को रफ्तार की सलामी
सिटी रिपोर्टर इंदौर
गणतंत्र दिवस पर शहर में तिरंगे को रफ्तार ने भी सलामी दी। 26 जनवरी को जहां शहर देशभक्ति के रंगों से सराबोर था, तब शहर के हार्ले ओनर्स ग्रुप के मेंबर्स ने शहर में रैली निकाली। 16 हार्ले राइडर्स ने वेलोसिटी स्थित शोरूम से राजवाड़ा तक की राइड की। रीगल पर झंडा वंदन में भी शामिल हुए। ग्रुप के सदस्य और टाइगर हॉग के डायरेक्टर धर्मेंद्र जैन ने बताया कि हार्ले कल्चरल सिर्फ बाइकर्स नाइट और हॉग राइडर्स तक ही सीमित नहीं है। हार्ले कल्चर में देशभक्ति का जज्बा भी शामिल है। सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी भी है।
यह था रूट- वेलोसिटी स्थित शोरूम से होटल रेडीसन, खजराना चौराहा, पिप्ल्याहाना, एमवाय सर्कल, जीपीओ, नवलखा, भंवरकुआं, छावनी, आरएनटी मार्ग, एमटीएच कंपाउंड से राजवाड़ा, एमजी रोड, रीगल छप्पन दुकान और शोरूम तक।
द्धड्डह्म्द्यद्ग4 ष्ह्वद्यह्लह्वह्म्द्ग