- Hindi News
- इलेक्ट्रिक लाइन में तकनीकी खराबी से 5 ट्रेन लेट
इलेक्ट्रिक लाइन में तकनीकी खराबी से 5 ट्रेन लेट
इंदौर - मांगलिया से इंदौर के बीच सोमवार रात इलेक्ट्रिक लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से 5 ट्रेनें लेट हो गई। रणथंभौर एक्सप्रेस, हबीबगंज इंटरसिटी, जबलपुर इंदौर एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया सोमवार रात 8.55 बजे के करीब मांगलिया के पास रेलवे के इलेक्ट्रिक लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण बिजली के इंजिन से चलने वाली ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा। इंदौर की ओर आ रही रणथंभौर एक्सप्रेस, हबीबगंज इंदौर इंटरसिटी, जबलपुर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे लेट हुई हैं। जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस और रणथंभौर एक्सप्रेस को डीजल इंजन की मदद से इंदौर लाया गया। इंदौर-अहमदाबाद भी लेट रवाना की गई।