लकी विजेताओं को फ्री हेलमेट
सिटी रिपोर्टर इंदौर
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह में जीएनजी क्लासेस ने भी महती भूमिका निभाई। यातायात पुलिस व एडिशनल एसपी ((यातायात)) अंजना तिवारी के सहयोग से जीएनजी क्लासेस प्रा.लि. द्वारा प्रमुख चौराहों पर घोषणा पत्रों का वितरण किया गया। इसमें यातायात नियमों का पालन करने हेतु घोषणा व लकी ड्रॉ कूपर भी था। इस लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से इंस्टिट्यूट की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह में लकी विजेताओं को हेलमेट फ्री दिए गए। एडिशनल एसपी अंजना तिवारी व ट्रैफिक डीएसपी विक्रम सिंह रघुवंशी ने लकी ड्रॉ विजेताओं को फ्री हेलमेट का वितरण किया और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया।