पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलसूद में बच्चों को मिला हैंड ग्रेनेड

पलसूद में बच्चों को मिला हैंड ग्रेनेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद ((बड़वानी)) - जिला मुख्यालय से ५० किमी दूर पलसूद में बच्चों को पुराना जंग लगा हैंड ग्रेनेड ((हथगोला)) मिला। सूचना के बाद बीडीएस ((बम डिस्पोजल स्क्वॉड)) इंदौर की टीम ने पलसूद पहुंचकर बम बरामद किया। जहां बम मिला उस जगह को उपकरणों की मदद से जांचा। खाली जमीन के दोनों ओर चार घंटे तक जांचपड़ताल की गई। टीम ने हथगोले को मैगजीन में सील किया और शाम को इंदौर के लिए रवाना हो गई। एसपी ने भी मौका मुआयना किया और अफसरों को जांच के निर्देश दिए। राजपुर टीआई आरके गेहलोत ने बताया रविवार शाम करीब ६ बजे वार्ड क्रमांक३ के साई कॉलोनी में खाली पड़ी जमीन पर शौच के लिए गई मुस्कान को गेंद जैसा लोहे का टुकड़ा दिखा। उसने इसे उठाया और अन्य बच्चों को दिखाया।

इस पर मुस्कान व बच्चों ने परिजनों व रहवासियों से चर्चा की। मामला पार्षद पति सुनील सेन तक पहुंचा। उन्होंने पलसूद चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने लोगों से जंग लगा हथगोला लिया और कायमी कर वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी। दूसरे दिन सोमवार सुबह ९ बजे बीडीएस इंदौर की टीम चौकी पहुंची। टीम के प्रभारी हालिद मुश्ताक के नेतृत्व में टीम ने साई कॉलोनी के समीप स्थित मौका स्थल पर पड़े गिट्टीमिट्टी के मलबे सहित पूरी जमीन पर सर्चिंग की। बम डिटेक्टर एवं अन्य उपकरणों की मदद से जांच पड़ताल की गई। कुछ स्थानों पर दोतीन फीट खुदाई कर देखा गया। दोपहर २ बजे तक जांचपड़ताल की गई। टीम प्रभारी हालिद मुस्ताद ने बताया यह बम वैसे तो जिंदा है लेकिन पूरी तरह से अनुपयोगी है। इसकी इंदौर में जांचपड़ताल होगी कि ये बम कहां से बना है और किस समय का है। फिलहाल इसे मैगजीन में सील कर बरामद किया।