फ्रेंच सर्टिफिकेट कोर्स 1 फरवरी से
इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस में फ्रेंच सर्टिफिकेट कोर्स 1 फरवरी से शुरू होगा। डायरेक्टर डॉ. लक्ष्मण शिंदे ने बताया कि कोर्स तीन महीने का होता है। इसमें फ्रेंच की ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर माधुरी मेहता देंगी। खंडवा रोड यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डिपार्टमेंट में लगने वाली क्लासेस का समय शाम 5 से 6 बजे तक रहेगा। एडमिशन के लिए कोई 12वीं पास स्टूडेंट्स अप्लाय कर सकते हैं। पार्टिसिपेंट्स डिपार्टमेंट में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। फीस की जानकारी वेबसाइट पर अवेलेबल है।