पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंसर सेंटर्स कामैनेजमेंट पर सेमिनार 31 से

कैंसर सेंटर्स कामैनेजमेंट पर सेमिनार 31 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
यूनिवर्सिटी के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ((आईएमएस)) व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हेड एंड नेक कैंसर, इंदौर कैंसर फाउंडेशन की ओर से नेशनल सेमिनार 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा। सब्जेक्ट ‘कैंसर सेंटर्स का प्रबंधन’ रहेगा। को-ऑर्डिनेटर निशिकांत वाइकर ने बताया कि की नोट स्पीकर मुंबई से पद्मभूषण डॉ. नारायण लाड होंगे जो ‘हॉस्पिटल्स में बेहतर सेवाएं’ सब्जेक्ट पर जानकारी देंगे। बालाभाई नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. नागराज हुईलगोई भी विचार रखेंगे।
सेमिनार में हरकिशनदास नरोत्तमदास हॉस्पिटल, मुंबई के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पांडुरंग भुजंग, पेनेसिया हॉस्पिटल, मुंबई के एक्स सीईओ नारायण गाड, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के फार्मर एक्जीक्यूटिव मैंबर एम.आर. सिवरमन, कैंसर सेंटर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, पेलेटिव केयर के एचओडी डॉ. गौतम भट्टाचार्य, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के प्रो. डॉ. राजेश दीक्षित विचार रखेंगे।