पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ क्लर्क की बेटी को नोटिस

आरटीओ क्लर्क की बेटी को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग जन्म तारीख वाले दो लाइसेंस बनवाने का मामला
इंदौर - आरटीओ में कार्यरत महिला क्लर्क की बेटी के दो ड्राइविंग लाइसेंस बनने के मामले में परिवहन विभाग
ने क्लर्क की बेटी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही लाइसेंस बनवाने में उपयोग किए गए मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में दो दिन में उपस्थित होने के आदेश दिए।
उल्लेखनीय है केसरबाग रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में पदस्थ क्लर्क इंद्रा गुप्ता की बेटी दिव्यानी के दो लाइसेंस सामने आए हैं। एक लाइसेंस 2003 में बना था जिसमें दिव्यानी की जन्म तारीख 14 फरवरी 1984 बताई गई। दूसरा लाइसेंस 2009 में बनाया गया जिसमें जन्म तारीख 14 फरवरी 1988 बताई गई। यानी दूसरे लाइसेंस में उम्र चार साल कम बता दी गई थी। मामले का खुलासा होने पर मंगलवार को आरटीओ संजय सोनी ने इसकी जांच एआरटीओ अर्चना मिश्रा को सौंपी है। एआरटीओ ने आरटीओ में जांच के लिए दिव्यानी के दोनों लाइसेंसों की फाइल मंगाई, लेकिन नहीं मिलीं।