पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल्फ एम्प्लायमेंट एजुकेशन देना जरूरी

सेल्फ एम्प्लायमेंट एजुकेशन देना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर आने वाला समय शिक्षा जगत के लिए चुनौतीभरा होगा। आज जिस तरह से रोजगार के साधन कम हो रहे हैं और शिक्षित प्रशिक्षितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों को छोटी कक्षाओं से ही स्वरोजगारपरक शिक्षा देना जरूरी हो गया है। यह बात श्री राम ग्रुप की ओर से ‘लर्निंग फॉर टुमॉरो’ विषय पर हुए सेमिनार में वक्ताओं ने कही।
सेमिनार में श्री राम एजुकेशनल ट्रस्ट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जयंत हरिहरलाल ने बताया हमने जो स्कूल खोले हैं वह अपने आप में सबसे अलग होंगे। हम सिर्फ इंजीनियर और डॉक्टर ही नहीं बल्कि खिलाड़ी भी बनाएंगे। यहां बचपन से हम बच्चों को ऐसी दिशा देंगे जिसमें वे चलने में सक्षम हों और अपने भविष्य की सीढ़ी पर पैर रखते हुए डगमगाए नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ भविष्य के सपने बुने। सेमिनार मे श्री राम एजुकेशनल ट्रस्ट की डायरेक्टर कादम्बरी मट्टू ने स्कूल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रिंसिपल पूनम शेखावत, हेडमिस्ट्रेस नवनीत भाटिया सहित कई अभिभावक व गणमान्य अतिथि मौजूद थे।




नई तकनीकों को बढ़ावा देगा माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन सेंटर



इंदौर नई तकनीकों को बढ़ावा देने और तकनीकों के सही नियोजन के लिए श्री अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की ओर से वेंकटेश सर्वसिद्धी, ऑडियंस मार्केटिंग मैनेजर ने अनुबंध पत्र देकर माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया। इस सेंटर में उद्योगों और कॉलेजों आदि से भी प्रतिभागी आकर अपनी रिसर्च और नए विचारों को एक दिशा और दशा प्रदान कर सकेंगे। सेंटर तकनीकी कुशलता एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक अनुबंध व नियोजन के माध्यम से कम लागत वाले सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। अतिथि वेंकटेश सर्वसिद्धी ने कहा यह सेंटर कॉलेज इन सेंटर के माध्यम से मुख्य संसाधनों का इस्तेमाल कर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नए प्लेटफॉर्म एवं सॉफ्टवेयर्स आदि का प्रयोग कर सकते हैं। सेंटर के डायरेक्टर डॉ. दुर्गेश मिश्रा ने कहा यह सेंटर आसपास के पांच अन्य कॉलेजों के लिए केंद्र की तरह काम करेगा।



द्गस्रह्वष्ड्डह्लद्बशठ्ठ ड्ढह्व55