पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्लोबल प्रॉस्पेरिटी परकॉन्फ्रेंस 31 जनवरी से

ग्लोबल प्रॉस्पेरिटी परकॉन्फ्रेंस 31 जनवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर इंदौर
‘मैनेजिंग पीपल, प्रोसेसेस एंड एनवायर्नमेंट फॉर ग्लोबल प्रॉस्पेरिटी’ सब्जेक्ट पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 30 और 31 जनवरी को होगी। प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च की ओर से होने वाली कॉन्फ्रेंस के पहले दिन गेस्ट डीएवीवी के वाइस चांसलर डॉ. डी.पी. सिंह होंगे।
चीफ गेस्ट इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ इरान के एम्बेसडर एच.ई. गुलामरेजा अंसारी होंगे। की नोट स्पीकर यूनिवर्सिटी ऑफ नेशंस यूएसए के इंटरनेशनल एचआर डायरेक्टर डॉ. अह की लिम रहेंगे। को-ऑर्डिनेटर डॉ. आर.सी. जॉन ने बताया कि 31 जनवरी को सिम्पोजियम सुबह 11 बजे से होगा जिसमें एल एंड टी केस इक्यूपमेंट प्रा. लि. इंदौर के एचआर हेड सुनील कल्याणकर का स्पीच होगा। इसके बाद वुमन सोशल एंटरप्रेन्योर. छत्तीसगढ़ पद्मश्री फूलबसन बाई यादव संबोधित करेंगी। इसी दिन दोपहर 2.30 बजे वेलीडिक्टरी सेशन होगा जिसमें चीफ गेस्ट आईआईएम, इंदौर के डायरेक्टर डॉ. रिशिकेश टी. क्रिश्नन होंगे। की नोट स्पीकर ब्रांड कंसल्टेंट्स एंड इमेज ट्रेनर प्रज्ञा नारांग होंगी।