प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह 4 को
इंदौर। अखिल भारतीय प्रजापति समाज का 19वां सामूहिक विवाह 4 फरवरी को डायमंड गार्डन सदर बाजार मेनरोड पर होगा। इसमें 31 जोड़ों का विवाह होगा। महिला मंडल की अध्यक्ष ममता कश्यप ने बताया समारोह में युवा दंपती को बेटी बचाओ और दहेज न लेने-देने की शपथ दिलाई जाएगी। समाज के वरिष्ठों एवं युवा प्रतिभाओं, खेल-प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।