- Hindi News
- ((आरजे))... नसुस बिना काम करना मुश्किल : आईजीपीटीएस में नसुस सदस्यों को दी हथियारों की जानकारी
((आरजे))... नसुस बिना काम करना मुश्किल : आईजीपीटीएस में नसुस सदस्यों को दी हथियारों की जानकारी
इंदौर। आजाद नगर, कनाडिय़ा और तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को मंगलवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हथियारों की जानकारी दी गई। इस मौके पर आईजी विपिन माहेश्वरी ने कहा नसुस सदस्य हमारे विभाग का अहम हिस्सा है। आप होते हैं तो हमारे काम आसान हो जाते हैं। इस मौके पर सदस्यों को किट वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में एसपी हेडक्वॉर्टर अनिल शर्मा, एसपी ओपी त्रिपाठी, सीएसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी आबिद खान, एएसपी रामजी श्रीवास्तव, नसुस जिला संयोजक रमेश शर्मा, प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन सहित 150 सदस्य मौजूद थे।
विरोध में उतरे- कार्यक्रम में खजराना क्षेत्र की बीट नं. 1 के नसुस सदस्यों में आक्रोश दिखाया। एक समूह ने जिला संयोजक से नाराजगी जताई कि कुछ सदस्य अफसरों से श्रेय पाने के लिए नाकारा लोगों को सम्मान दिला रहे हैं, जबकि काम करने वालों को पूछा नहीं जा रहा। शर्मा ने उनकी शिकायत पर विचार कर एक्शन लेने की बात कही है।
कार्यक्रम से पुलिस अफसरों के जाते ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने हथियार उठा लिए। वे बारी-बारी से हथियार लेकर फोटो खिंचवाने लगे। उन्हें वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने नहीं रोका।
इधर... हथियार उठाकर फोटो खिंचाने लगे सदस्य, हंसते रहे पुलिसकर्मी