पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रलेस का समकालीन कहानी पर कार्यक्रम 2 फरवरी को

प्रलेस का समकालीन कहानी पर कार्यक्रम 2 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर हिंदी के ख्यात कहानीकार डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव 2 फरवरी को लेक्चर देने इंदौर आ रहे हैं। वे मप्र प्रगतिशील लेखक संघ इंदौर ईकाई के कार्यक्रम में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में कहानी का समकालीन परिदृश्य पर लेक्चर देंगे। 2 फरवरी को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में दोपहर 3 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में तेलुगु कहानीकार वल्लुरू शिवप्रसाद के हिंदी में अनूदित कहानी संग्रह ताजमहल और अन्य कहानियों का विमोचन भी होगा। उनके साथ अनुवादक केवी नरसिंहराव भी मौजूद रहेंगे। आध्रप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष पेनुगोंडा लक्ष्मीनारायण विशिष्ट अतिथि होंगे।