- Hindi News
- अंतरराष्ट्रीय दर्जे के लिए एयरपोर्ट को मिली सशर्त मंजूरी
अंतरराष्ट्रीय दर्जे के लिए एयरपोर्ट को मिली सशर्त मंजूरी
इंदौर - इंदौर सहित भोपाल और रायपुर के विमानतलों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय तैयार हो गया है। हालांकि उसने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिले प्रस्ताव पर शर्त रखी है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन विमानतलों पर कस्टम स्टाफ को अपने खर्च पर रखे। अब अथॉरिटी ने विमानतलों से सुझाव मांगे हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर आर.एन. शिंदे ने बताया उन्हें अथॉरिटी का पत्र मिला है। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद सुझाव भेजेंगे। वहीं, एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार कस्टम स्टाफ को यहां अपने खर्च पर रखना तब ही उपयोगी है, जब अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो। कोई एयर लाइंस यहां से उड़ान शुरू करने पर राजी होकर कस्टम व्यवस्था की मांग करती है तो मंत्रालय की सहमति के आधार पर उसे आश्वासन दिया जा सकता है।