पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुरंतो एक्सप्रेस में बर्थ पर खटमल और कॉकरोच

दुरंतो एक्सप्रेस में बर्थ पर खटमल और कॉकरोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्री हुए परेशान, रेलमंत्री और विभागीय अधिकारियों से
करेंगे शिकायत
भास्कर संवाददाता - इंदौर
दुरंतो एक्सप्रेस के ए.सी. कोच में बर्थ पर खटमल व कॉकरोच हैं। इंदौर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी ऐसी ही शिकायत मिली। इनसे परेशान यात्री अब रेलमंत्री और विभागीय आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
25 जनवरी को मुंबई-इंदौर
दुरंतो एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में पीपल्याहाना निवासी मुरली हरियानी और पत्नी नंदा हरियानी सफर कर रहे थे। जब सोने लगे तो बर्थ पर खटमल और नीचे कॉकरोच दिखे। सेकंड एसी
कोच सहित अन्य कोच में भी
यही स्थिति दिखी। हरियानी
ने अटैंडर को परेशानी बताई तो
उन्होंने कहा- हम क्या करें?
वडोदरा में टीसी से कहा तो वे बोले कीटनाशक पावडर डाल देंगे
लेकिन इससे परेशानी और बढ़ जाएगी। हरियानी इसकी शिकायत रेलमंत्री, डीआरएम और
रेलवे एसीएम को करेंगे।