- Hindi News
- ट्रेडिशन मॉर्डनिज्म के कलर्स द डेली कॉलेज की सेरेमनी में चाइनीज स्टूडेंट्स ने किया डांस परफॉर
ट्रेडिशन-मॉर्डनिज्म के कलर्स द डेली कॉलेज की सेरेमनी में चाइनीज स्टूडेंट्स ने किया डांस परफॉर्म।
राहुल सोनी इंदौर
स्कूल डेज के अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इसे भूलना ना मुमकिन हैं। स्टूडेंट्स यह सोचकर बार-बार इमोशनल हो रहे थे। स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर्स की आंखें भी नम थीं। मौका था द डेली कॉलेज में 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी का। शुरुआत प्रोसेशन से हुई। इसमें एक तरफ ट्रेडिशन तो दूसरी तरफ मॉर्डनिज्म के सीन थे।
स्टूडेंट के अचीवमेंट्स
को बताया
स्टूडेंट्स ने सबसे पहले हाथों में फ्लैग लेकर कॉलेज बिल्डिंग से ऑडिटोरियम तक बैंड की धुन के साथ प्रोसेशन निकाला। इसमें 12वीं क्लास के 169 स्टूडेंट्स और सीनियर टीचर्स ने हिस्सा लिया। इसके बाद एक के बाद एक हर स्टूडेंट्स के कल्चरल, अकेडेमिक्स और स्पोट्र्स फील्ड में अचीवमेंट को बताया गया। इस मौके सभी स्टूडेंट्स को रेड व्हाइट कलर का कोट पहनाया गया। चीफ गेस्ट देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. डी.पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि इस सेरेमनी में परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिला। उन्होंने स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया।
 सेरेमनी में 169 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान कल्चरल प्रोग्राम भी हुए।
ह्लद्धद्ग ष्ठड्डद्बद्य4 ष्शद्यद्यद्गद्दद्ग
चाइनीज स्टूडेंट्स ने किया कंटेम्पररी डांस
26 जनवरी की शाम को द डेली कॉलेज में राउंड स्क्वेअर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चाइना से आए 13 स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल प्रोग्राम किया गया। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को रिच इंडियन हेरिटेज, कल्चर और ट्रेडिशन के बारे में बताना था। चाइनीज स्टूडेंट्स ने कंटेम्पररी डांस की प्रस्तुति दी। डांस टीचर नुपूर दुबे ने बताया कि प्रोग्राम में डेली कॉलेज के स्टूडेंट्स ने गरबा रास की प्रस्तुति दी।
स्टूडेंट्स और टीचर्स ने लगाए दीए
सेरेमनी के दौरान स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स ने दीए जलाए। इस मौके पर टीचर्स ने स्टूडेंट्स का तिलक किया। सेरेमनी में स्टूडेंट्स के पैरेंट्स भी मौजूद थे।
गीता के श्लोक सुनाए
सेरेमनी में गीता के श्लोक डॉ. विजय चट्टोपाध्याय ने सुनाए। इन श्लोकों का इंग्लिश में ट्रांसलेशन स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सुमेर सिंह ने किया। आखिर में स्टूडेंट्स को महात्मा गांधी की ऑटोबायोग्राफी बुक ‘माइ एक्सपेरिमेंट्स विद् ट्रुथ’ गिफ्ट दी गई।
इंडियन हिस्ट्री और कल्चर को जाना
एक्सचेंज प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर सरिता बधवार ने बताया कि सभी चाइनीज स्टूडेंट्स के होस्ट इंडियन स्टूडेंट्स थे। इस दौरान स्टूडेंट्स भोपाल स्थित संस्कार वेली स्कूल गए जहां उनके लिए स्पेशल क्लासेस हुई। इसके साथ उन्होंने मांडू और महेश्वर भी विजिट किया। डेली कॉलेज स्टूडेंट्स दिशा लुल्ला, मुदित अग्रवाल, तान्या छाबड़ा, रिऋभ श्रीमाल और श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि चाइनीज की हैबिट होती है कि वे रात को बाथ लेते हैं। वे सॉफ्ट म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। स्टूडेंट्स को इंडिया की हिस्ट्री बताने के लिए स्पेशल हिस्ट्री लैक्चर भी हुआ। इसमें फेकल्टी अश्विनी नाफडे ने स्टूडेंट्स को इंडियन हिस्ट्री के बारे में जानकारी दी। इंडियन स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जून 2014 में चाइना जाएंगे।