रंगोली में मोर और क्ले में श्रीगणेश
सिटी रिपोर्टर इंदौर
एक स्टूडेंट मोर के खूबसूरत आकार को रंगोली में साकार कर रही है। मोर के पंख खूबसूरती से आकार ले रहे हैं। फिर उनमें नीले और हरे रंग भरे जा रहे हैं। इसी तरह कुछ स्टूडेंट्स कहीं श्रीगणेश का चेहरा रच रही हैं तो कुछ पूरे श्रीगणेश को रच रही हैं। पहले एक हरा पत्ता रचा गया और फिर उस में पीले रंग में श्रीगणेश उभरते हैं। यह सीन है एग्रीकल्चर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिनी युवा महोत्सव -2013-14 का। इसमें पहले दिन रंगोली और क्ले मॉडलिंग कॉम्पीटिशन हुई। इलोक्यूशन, डिबेट और एक्सटम्पोर की कॉम्पीटिशन भी हुईं।