पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैट्स की वैक्सीनेशन और पोषण जरूरी

पैट्स की वैक्सीनेशन और पोषण जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
जिस तरह ह्यूमन बॉडी को रोगों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन, पोषण और दवाओं की जरूरत होती है उसी तरह पैट्स की केयरिंग भी जरूरी है। उनका सही वक्त पर वैक्सीनेशन, संक्रमण से रोकथाम और पोषण संबंधी जानकारी रखना हर एक पैट लवर की खासी जिम्मेदारी है। यह बताया पशु चिकित्सक डॉ. आशीष जैन ने। वे नि:शुल्क एंटीरेबीज वेक्सीनेशन कैंप और पेडिग्री एक्सपर्ट न्यूट्रीशियन प्रोग्राम में पैट लवर्स को अवेयर कर रहे थे। कैंप विजयनगर स्थित केयर एन क्योर डॉग क्लिनिक पर हुआ। इसमें 100 से ज्यादा पैट्स को एंटीरेबीज टीके लगाए गए। कुछ पैट्स का ट्रीटमेंट भी किया गया। यहां पैट्स लवर्स स्ट्रीट डॉग्स को भी वैक्सीनेशन के लिए लेकर आए थे, जो उनके घरों के आसपास घूमते रहते हैं।