पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्री पीजी मेडिकलएंट्रेंस में डॉ. अभिषेकशहर में अव्वल

प्री-पीजी मेडिकलएंट्रेंस में डॉ. अभिषेकशहर में अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन की ओर से हुई ऑल इंडिया प्री पीजी मेडिकल एंट्रेंस एक्जामिनेशन के रिजल्ट मंगलवार की सुबह घोषित हुए। इसमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉ. अभिषेक जैन ने ऑल इंडिया 159 रैंक हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में पहला स्थान हासिल किया है। डॉ. अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एक्जाम की तैयारी के लिए हर दिन लगभग 10 से 12 घंटे पढ़ाई की थी। इसके साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने 10 गोल्ड मेडल भी जीते।