- Hindi News
- जिन्हें राज्यसभा के लिए चुना, उन्होंने अपने राज्यों को डूबो दिया वर्माकांग्रेस सांसद सज्जनसिंह
जिन्हें राज्यसभा के लिए चुना, उन्होंने अपने राज्यों को डूबो दिया- वर्माकांग्रेस सांसद सज्जनसिंह वर्मा बोले अपने राज्यों को हराकर दिल्ली की राजनीति कर रहे है यह नेता -
भास्कर संवाददाता - इंदौर
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व देवास-शाजापुर से सांसद स\\\'जनसिंह वर्मा ने रा\\\'यसभा के लिए तय अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि जिन लोगों को हाईकमान ने रा\\\'यसभा के लिए निर्देशित किया ये वहीं लोग है, जिन्होंने अपने रा\\\'यों को डूबो दिया। अपने रा\\\'यों को हराकर यह दिल्ली की राजनीति कर रहे हैं।
वर्मा ने मंगलवार को यहां मीडिया से कहा कि रा\\\'यसभा के लिए प्रत्याशियों का जो निर्णय मप्र, छत्तीसगढ़, गुजरात व महाराष्ट्र में हुआ, वह चौंकाने वाला है। प्रदेश में दिग्विजयसिंह, छत्तीसगढ़ में मोतीलाल वोहरा, महाराष्ट्र में मुरली देवड़ा व गुजरात में मधुसूदन मिस्त्री की एवरेज उम्र 70 साल से ऊपर है। शेष- पेज 9 पर
भाजपा ने जिन्हें उतारा उनकी औसत उम्र 60 साल है।
हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस यूथ की बात कर रही है लेकिन जब तक रूढि़वादी परंपरा कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी तो नए चेहरे कैसे आ पाएंगे? राजीव गांधी ने 21वीं सदी दिखाई और हम 20वीं सदी की ओर जा रहे है। वर्मा ने कहा- दिग्विजयसिंह 10 साल मुख्यमंत्री रहे, उसके बाद से कांग्रेस उठ नहीं पाई। फिर वहीं घराना राजनीति में ऊपर आएगा। गुजरात से प्रत्याशी बने मिस्त्री मप्र स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन थे। अब यह सभी अपने रा\\\'यों को डुबो कर केंद्र में स्थापित हो गए। दूसरी ओर भाजपा ने रा\\\'यसभा के लिए आडवाणी जी को आमंत्रण दिया तो 92 साल के वृद्ध व्यक्ति ने कहा कि रा\\\'यसभा से नहीं जाऊंगा। लोकसभा का चुनाव लड़कर मैदानी जंग लडूंगा। कुछ निर्णय बड़ी विसंगती पूर्ण हुए। प्रदेश में अरूण यादव व शोभा ओझा बेहतर केंडिडेट थे। इन्हें लिया जाना चाहिए था। प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष में मुस्लिम और अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए था। मेरा यह विरोध नहीं मन की पीड़ा है। वर्मा ने कहा कि सिंह कद्दावर नेता है और प्रदेश में आज भी उनके सबसे \\\'यादा फॉलोअर है। वे इंदौर, सागर या विदिशा कहीं से भी लड़ते तो जीत जाते।