ट्रेडिशनल के साथ किया वेस्टर्न डांस
सिटी रिपोर्टर इंदौर
किसी ने ट्रेडिशनल अंदाज में डांस की प्रस्तुति दी तो किसी ने वेस्टर्न थीम पर डांस किया। मंगलवार को एस.के.आर.पी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का एनुअल फंक्शन सृजन 2014 हुआ। स्कीम. नं. 54 स्थित एक सभागृह में हुए प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने हनुमान चालिसा पर वानर की वेशभूषा में डांस परफॉर्म किया। इसके बाद हॉरर थीम पर स्टूडेंट्स ने परफॉर्मेंस दी। स्टूडेंट्स ने एक सार्थक पहल थीम पर स्किट भी किया। चीफ गेस्ट संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर संभाग डॉ. शरद पंडित थे। इंस्ट्टियूट में वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ने दी। आभार डॉ. ए.के. द्विवेदी ने माना।
्रहृहृ्ररु स्नहृष्टञ्जढ्ढह्रहृ