- Hindi News
- डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर स्मारक सिक्का जारी
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर स्मारक सिक्का जारी
इंदौर नए साल में तीसरा स्मारक सिक्का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम दर्ज हुआ है। कोलकाता टकसाल ने डॉ. मुखर्जी की स्मृति में एक सौ, पचास, दस व दो रुपए कीमत के सिक्के जारी किए हैं।
सिक्का संग्राहक सुरेश शुक्ला ने बताया सौ रुपए कीमत का सिक्का 35 ग्राम वजन व 44 मि.मी. गोलाकार है। पचास रुपए वाला गोलाकार सिक्का 39 मि.मी. व 30 ग्राम वजन का है। 31 मि.मी. गोल व 12.5 ग्राम वजनी 10 रुपए का सिक्का तांबा व निकल धातु के मिश्रण से बनाया गया है। दो रुपए का 6 ग्राम वजन का एकादश कोणीय सिक्का 26 मि.मी. आकार का है।