- Hindi News
- युवा संगीत, नृत्य महोत्सव ‘वासंती सांझ’ 1 फरवरी को
युवा संगीत, नृत्य महोत्सव ‘वासंती सांझ’ 1 फरवरी को
इंदौर पंचम निषाद संगीत संस्थान की ओर से 1 फरवरी को युवा शास्त्रीय संगीत और नृत्य महोत्सव ‘वासंती सांझ’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग, नई दिल्ली के सहयोग से होने वाले इस महोत्सव में युवा कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उद्घाटन अवसर पर संस्थान के स्टूडेंट्स प्रस्तुति देंगे। इसके बाद गौतम काले शास्त्रीय संगीत पेश करेंगे। उनके साथ हितेंद्र दीक्षित तबले पर तथा राजेंद्र जोशी हारमोनियम पर संगत करेंगे। सभा के अंत में डॉ. सुमित्रा हरमलकर तथा उनके शिष्य कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। संगतकार अभय माणके, संगीता अग्निहोत्री, स्मिता वाजपेयी व रचना शर्मा होंगे। मुख्य अतिथि नृत्य गुरु डॉ. पुरु दाधीच व नृत्यांगना जयश्री तांबे रहेंगे। कार्यक्रम में सभी रसिक श्रोता आमंत्रित हैं।