- Hindi News
- पीथमपुर, देपालपुर और सांवेर में लगेंगे 4जी के नए टॉवर
पीथमपुर, देपालपुर और सांवेर में लगेंगे 4जी के नए टॉवर
इंदौर - भारत संचार निगम लिमिटेड ((बीएसएनएल)) टेलीफोन सलाहकार समिति की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले हुए। 4जी नेटवर्क के लिए जल्द ही पीथमपुर, देपालपुर और सांवेर में नए टॉवर लगाए जाना तय हुआ। साथ ही खंडवा, खरगोन और धार-झाबुआ जैसे जिलों में मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त करने में भी बीएसएनएल इंदौर सहयोग देगा। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बैठक में महाप्रबंधक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 12.50 करोड़ के बकाया बिल वसूली के लिए सलाहकार समिति के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।
सांसद ने कहा- 29 गांवों पर भी ध्यान दें, 10 साल की प्लानिंग करें- बैठक में सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि बीएसएनएल को अगले दस साल की प्लानिंग करना चाहिए। साथ ही निगम सीमा से जुड़े नए 29 गांवों के नेटवर्क और सुविधा पर भी ध्यान देना चाहिए। इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि इसकी प्रक्रिया अगले माह आरंभ कर देंगे।
हंगामा कर रहे सदस्य को सांसद ने डपटा- बैठक में हंगामा कर रहे एक सदस्य को सांसद ने डपट दिया। साथ ही कहा कि बीएसएनएल की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है लेकिन अब भविष्य की प्लानिंग की जरूरत है।
कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
॥बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। नए टॉवर लगाने के साथ ही उन 29 गांवों के संबंध में बातचीत हुई जो शहरी सीमा में जुड़े हैं।ञ्ज
- जी.सी. पांडेय, महाप्रबंधक, बीएसएनएल