- Hindi News
- देश में हर साल साइबर क्राइम से पांच हजार करोड़ का नुकसान : कपूर
देश में हर साल साइबर क्राइम से पांच हजार करोड़ का नुकसान : कपूर
भास्कर संवाददाता - इंदौर
पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक सर्वे के मुताबिक दुनिया में हर सेकंड 14 लोग, रोज 10 लाख लोग और हर साल 43 करोड़ लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। विश्व में इससे होने वाले नुकसान का आंकड़ा करीब 20 लाख करोड़ का है। भारत में हर साल साइबर क्राइम से पांच हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।
ये बात पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल ((पीआरटीएस)) के डायरेक्टर व आईजी वरुण कपूर ने कही। वे बुधवार को पीआरटीएस में स्कूली ब\\\"ाों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ‘संदेश’ अभियान के तहत सत्य सांई विद्या विहार के ब\\\"ाों को जानकारी दे रहे थे। कार्यक्रम में स्कूल के 130 छात्र-छात्राएं व फैकल्टी मेंबर उपस्थित थे। प्रथम सत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में समझाया गया। साथ ही कानून, अपराध एवं उनका अनुसंधान, न्यायालयीन प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं करने की समझाइश भी दी गई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण सुदीप गोयनका ने पासवर्ड बनाने व उसको सुरक्षित रखने, सायबर बुलिंग-स्टॉकिंग एवं आईटी एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। आईजी कपूर ने स्कूल की सर्वश्रेष्ठ दो जिज्ञासु छात्राओं राधिका खंडेलवाल एवं हिमाली भंडारी को प्रमाण-पत्र प्रदान दिए।