- Hindi News
- ईएमआरसी ने तैयार किया तीन सब्जेक्ट का ई कंटेंट
ईएमआरसी ने तैयार किया तीन सब्जेक्ट का ई-कंटेंट
सिटी रिपोर्टर इंदौर
ई-कंटेंट लर्निंग को प्रमोट करने के लिए अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए 7 सब्जेक्ट्स के लिए ई-कंटेंट तैयार किया गया है। इसे कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, नई दिल्ली द्वारा बनाया गया है। एमएचआरडी, सीईसी, नई दिल्ली में हुए प्रोग्राम में सेंट्रल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट मिनिस्टर डॉ. एम.एम. पल्लमराजू ने इन सात सब्जेक्ट्स के ई-कंटेंट सिलेबस का लोकार्पण किया। प्रोग्राम में डीएवीवी के कुलपति प्रो. डी.पी. सिंह ने यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे।